कानपुर देहात पहुंचे अपना दल एस अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महासचिव ने कहा जालौन गरौठा सीट पर अपना दल एस उतार सकता है प्रत्याशी
अपना दल एस अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महासचिव शिव प्रसाद वर्मा आज कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में पहुंचे जहां अपना दल कार्यकर्ताओ ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । वही शिव प्रसाद वर्मा ने होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये अपना दल कार्यकर्ताओ से क्षेत्र में पहुंचकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की है । वही प्रदेश महासचिव शिव प्रसाद वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अपना दल एस उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है । होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना दल उत्तर प्रदेश में लगभग एक दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ेगी । जालौन गरौठा की सीट पर अपना दल एस अपना प्रत्याशी उतार सकता है ऐसे संकेत मिल रहे है । जिसके लिये वो लगातार क्षेत्रो में भ्रमण कर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे है । आज पुखरायां में कार्यकर्ताओं से मिलकर लोकसभा चुनाव में जुट जाने की अपील की ।







