अराजक तत्वों ने वन विभाग के जंगल में लगाई आग

Share this post

अराजकतत्वों ने वन विभाग के जंगल में लगाई आग लाखों के पेड़ जलकर खाक 

 

रायबरेली। जनपद

में अराजक तत्वों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहाँ शहर की सीमा से लगे वन विभाग के जंगल में किसी ने आग लगा दी। आग लगने की घटना में हज़ारों सागवन के पेड़ उसकी चपेट में आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तड़के तक आग पर काबू पा सके। मामला भदोखर थाना इलाके के शारदा नहर रिंग रोड का है। यहाँ शहर की सीमा से लगा वन विभाग का जंगल स्थित है। इसमें लाखों सागौन के पेड़ लगे हैं। इसके किनारे किनारे मूंज की झाडियां हैं। देर रात अराजक तत्वों ने इन्ही मूँज की झाड़ियों में किसी ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सागौन के पेड़ धू धू कर जलने लगे। सूचना पाकर थाना भदोखर प्रभारी शिवाकांत पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर कर्मियों के साथ मिलकर आग पर सुबह होते होते किसी तरह काबू पाया।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन