लोकेशन रायबरेली
एम्स रायबरेली को मिली बड़ी उपलब्धि रोबोट के माध्यम से घुटने का किया गया सफल रिप्लेसमेंट

रायबरेली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान एम्स रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न किया या प्रक्रिया संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अनीता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में की गई या एक जटिल ऑपरेशन ऑर्थोपेडिक्स हड्डी रोग विभाग द्वारा किया गया रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का दो मरीजों को लाभ मिला पहले दिन की सर्जरी की अगवाई विभाग अध्यक्ष डॉक्टर गौरव उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉक्टर मिथिलेश रंजन और डॉक्टर रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे दूसरे दिन की सर्जरी डॉक्टर पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉक्टर संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे सर्जरी की सफलता में एनेस्थीसिया टीम का बेहतरीन योगदान रहा अगर बात की जाए रायबरेली की तो एम्स रायबरेली में होना ही रायबरेली के लिए किसी उपलब्धि से काम नहीं है और उसके बाद यह बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए कहीं ना कहीं एम्स ने रोबोट के माध्यम से घुटने रिप्लेसमेंट कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल जरूर की है एम्स रायबरेली उपलब्धियां की एक और सीढ़ी चढ़ते हुए आगे बढ़ रहा है और यह रायबरेली वासियो के लिए गर्व का विषय है कि एम्स जैसी संस्था रायबरेली में है अब मरीजों को और अच्छी सुविधा और कम समय में ऐसे मरीजों को लाभ जरूर मिल सकेगा।







