लोकेशन रायबरेली
पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं को दूर क
रना_Pdm प्रत्याशी मोहम्मद हाफिज मोबीन
रायबरेली 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है वैसे में सभी पार्टियों के पदाधिकारी दमखम से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। तो वहीं अभी भी रायबरेली से कांग्रेस और बीजेपी ने अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है।जहां अपना दल केमारवादी और एआइएमआइएम की देर शाम लखनऊ केंद्रीय कार्यालय में चल रही मीटिंग के दौरान पीडीएम ने रायबरेली लोकसभा 36 से हाफिज मोहम्मद मोबीन को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।
वही मीडिया ने पीडीएम प्रत्याशी हाफिज मोहम्मद मोबीन से बात किया तो उन्होंने बताया सर्वप्रथम हमारा लक्ष्य आम जनता की समस्या को सुनना।चुनाव के समय दल के नेता वोट मांगने के लिए घर-घर जाते हैं लेकिन वही जीत के बाद कोई भी प्रत्याशी दोबारा जनता के बीच नहीं पहुंचता। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं कि समय से पहले मुझे प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है ताकि मैं पूरे लोकसभा 36 में सभी आम जनमानस के बीच जाकर जो समस्या है उनको मैं सुन सकूं।सही समय में पार्टी ने मुझ पर भरोसा दिखाकर मुझे मैदान पर उतारा है। जिस पर मैं खरा उतरूंगा।फिलहाल 26 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया है 20 मेई को रायबरेली में मतदान होना है। फिलहाल पीडीएफ न्याय मोर्चा के तहत जो हमारा संकल्प है उसके तहत हम जनता के बीच जाएंगे और जनता को बताएंगे कि वोट मांगने के नाम पर दलों ने आपका इस्तेमाल किया है। और जब आप पर कोई समस्या आई तो या तो वह दिल्ली चले गए या फिर अपनी जबा पर ताला बंद कर लिया।फिलहाल यह तो आने वाला समय ही तय करेगा कौन किस पर भारी पड़ता है।







