तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर दो घायल
रायबरेली जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है।मामला रायबरेली जिले के ऊँचाहार नगर के लखनऊ प्रयागराज हाइवे के सीएचसी ऊँचाहार के सामने का है ।जहां पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक औऱ कार सवार दोनों तालाब में जा गिरे।तालाब में गिरने से आसपास के।लोगों में हड़कंप मच गया।तत्काल मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस कर्मियों औऱ स्थानीय लोगों ने घायलों को।सीएचसी में भर्ती कराया।जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दो लोगों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
दरअसल आपको बता दे कि प्रयागराज के चांदपुर सलोरी के रहने वाले किशोरी लाल ने लखनऊ में बाईपास सर्जरी कराई थी।और आज उनका परिवार उनको लेकर कार से लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में डॉक्टर से दवा लेने के लिए गए हुए थे।वापस प्रयागराज लौट रहे थे।तभी एक बाइक सवार उनके आगे चल रहा था, तभी उसने सीएचसी के सामने आकर अपनी बाइक मोड़ दी।जिसके कारण कार चला रहा युवक अनियंत्रित जो गया।और उसने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बाइक और कार सवार समेत तालाब में जा गिरे गनीमत रही कि तालाब सूखा था। तत्काल स्थानीय लोग और मौके पर मौजूद एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने उन्हें गाड़ी से निकाल कर पांच लोंगो को सीएचसी में भर्ती कराया।जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। किशोरी लाल और उनका बेटा ज्यादा गम्भीर होने के कारण उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।







