नम्बर छिपाए गाड़ियों को किया सीज

Share this post

आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए गुरसरांय थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा के निर्देशन पर अवैध रूप से परिवहन करते हुए, नंबर प्लेट पर कालिक पोते हुए, एवं अवैध तरीके से नंबर प्लेट को छिपाए हुए 14 ट्रकों को किया सीज। वहीं थाना अध्यक्ष गुरसराय संतोष कुमार अवस्थी द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कई जगह ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि उसमें वाहन घटना करके भाग जाता है और उसकी नंबर प्लेट पर छेड़खानी होने के कारण पुलिस विभाग उस वाहन को पकड़ने में नाकाम साबित होता है। इसी के चलते इस प्रकार का अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वही जब इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा रामवीर सिंह से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की गरौठा तहसील में आज गुरसराय थाना पुलिस द्वारा 14 ट्रको को सीज किया गया। एरच थाना पुलिस द्वारा 3 ट्रकों को सीज किया गया। एवं गरौठा थाना पुलिस द्वारा 1 ट्रक को सीज किया गया। गरौठा तहसील में कुल 18 ट्रकों को सीज किया गया। इस प्रकार की चेकिंग आगे चलती रहेगी। वहीं अवैध रूप से परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन