पांचवे चरण के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Share this post

 कानपुर देहात में पांचवे चरण के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

 

 कानपुर देहात में पांचवे चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां हुई पूरी पोलिंग पार्टियां हुई रवाना कानपुर देहात के मतदाता जालौन-गरौँठा लोकसभा सीट की भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र पर सांसद का चुनाव कर संसद तक पहुंचा कर देश की सरकार चुनने का काम करेगी पांचवे चरण में कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा में मतदान कल यानी 20 मई को होगा जिसको लेकर आज 403 पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है। कानपुर देहात के मतदाता अपने मत का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनने का काम करेंगे।

जालौन-गरौँठा लोकसभा सीट में से भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप वर्मा 2014 और 2019 का चुनाव जीत चुके है तीसरी बार भी आला हाईकमान ने भानु प्रताप वर्मा पर भरोसा जता कर प्रत्याशी बनाया है वही कड़ी टक्कर देने के लिए सपा समर्पित गठबंधन प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार चुनाव मैदान में है और नारायण दास अहिरवार बसपा सरकार में विधायक और मंत्री रह चुके है तो वही जालौन गरौँठा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में सुरेश चंद्र गौतम चुनावी मैदान में है और वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं यहाँ एक दूसरे पर बयानों के तीर भी चलते नजर आए फिलहाल ये तो आने वाली 4 जून की तारीख तय करेगी किसको जीत मिली और किसे हार।

जिसको लेकर के जिला प्रशासन ने 294 मतदान केंद्र और 403 मतदान बूथ बनाए है। जहाँ कानपुर देहात के 3 लाख 51 हजार 190 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । जिनको लेकर के आज कलेक्ट्रेट परिसर से 403 पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। वहीं पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा का भरोसा दिलाते दिखे।

बाईट – लक्ष्मी एन (मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात)

बाईट – बीबी जीटी एस मूर्ति ( पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात )

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन