पूर्व बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी नामांकन स्थल पहुंच के नामांकन स्थल

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 पूर्व

 

रायबरेली 2024 लोकसभा चुनाव अपने चरम स्तर पर है पांचवे चरण के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है जहां 3 मई को आखिरी नामांकन होगा। 20 मई को मतदान होंगे और 3 जून को मतगणना। लेकिन अभी भी कांग्रेस और बीजेपी ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की। पहले आप और पहले आपके चक्कर में दोनों ही पार्टियों एक दूसरे पर टकटकी लगाए बैठी हुई है। जिसकी अपेक्षा जनता भी लगातार कर रही है। वही आज पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल पहुंचे रायबरेली के कलेक्टर नामांकन स्थल पर नामांकन फार्म किया प्राप्त। जहां उन्होंने बताया 2014 की भांति 2024 में नामांकन प्रारूप को लेकर काफी बदलाव हो चुका है इसलिए आज मैं कलेक्टर तक पहुंचा हूं ताकि नामांकन फार्म को प्राप्त कर सकूं। मैं उसको भर के पूरी तरीके से तैयार कर लूं ताकि रात या सुबह जैसे ही प्रत्याशी की घोषणा होती है तत्काल नामांकन की प्रक्रिया जल्द कर दी जाए।

आपको बताते चले कि 2014 लोकसभा चुनाव बीजेपी से अजय अग्रवाल रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के विरुद्ध लड़ चुके हैं जहां कड़ी सिकत हार का सामना देखना पड़ा। लेकिन तब से इन 10 सालो में अजय अग्रवाल रायबरेली जनपद वासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। इन 6 महीना में सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने कई समस्याओं से जनता को उभारा है। टूटी-फूटी सड़के ओवर ब्रिज एम्स तमाम ऐसी जो त्रुटियां थीं उन्हें भी सुधारने का काम किया है, और इसके साथ ही साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी आज अजय अग्रवाल ने मीडिया के सामने बखान किया। फिलहाल अब देखना है कि कांग्रेस और भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कब करता है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन