बस्ती के स्कूल टीचर पर चढ़ा नेता गिरी का भूत

Share this post

बस्ती में एक गुरुजी ऐसे है जिनपर नेतागीरी का ऐसा भूत सवार है की वह स्कूल से नदारद रहते हैं, बच्चों को पढ़ाने के बजाए शिक्षा संघ की नेता गिरी करते हैं, वह अपने ब्लॉक के अध्यक्ष है यही नहीं उनका रुतबा ऐसा है की आप सुन कर दंग रह जायेंगे, उन्होंने बकायदे दो महिला प्राइवेट टीचरों को स्कूल में पढ़ाने के लिए रख रखा है ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो,

 

बस्ती जिले के सलटौआ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौआ बाबू के प्रधानाध्यापक प्रताप नारायण चौधरी का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे आप जान कर दंग हो जाएंगे, प्रधानाध्यापक स्कूल को दो महिला प्राइवेट टीचरों के हवाले करके शिक्षक संघ की नेतागीरी करते हैं आए दिन स्कूल से नदारद रहते हैं उनकी जगह पर दो महिला टीचर बच्चों को पढ़ाती हैं, प्रधानाध्यापक के स्कूल से गायब रहने की वजह से बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है, गुरुजी अपना तो स्कूल से गायब रहते हैं लेकिन उनको बच्चों के भविष्य की चिंता है अपनी जगह पर दो प्राइवेट टीचरों को रख कर बच्चों का भविष्य बना रहे हैं,

 

पूरे मामले का बीएसए अनूप कुमार ने पूरे मामले पर जांच का आदेश दिया है, उन्होंने कहा की आगरा शिक्षक स्कूल से गायब रहते हैं और प्राइवेट लोग स्कूल में पढ़ाते हैं तो जांच के बाद कार्रवाई की जा

एगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन