बीजेपी के घोषणा पत्र पर राज्य मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Share this post

बीजेपी के घोषणा पत्र पर राज्यमंत्री की प्रेसवार्ता….. जमकर की तारीफ

 कानपुर देहात 

 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनावी जमीन तैयार करने को लेकर कवायद तेज कर दी है। सभी राजनीतिक दलों द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने को लेकर अपने घोषणा पत्र जारी कर बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए बड़े-बड़े वादे किए है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है। वही बीजेपी ने भी कल अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया। जिसको संकल्प पत्र का नाम दिया है। जिसके माध्यम से बड़े-बड़े वादे किए गए हैं। वही बीजेपी के नेता जिला स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन कर पार्टी के घोषणा पत्र के विषय में जानकारी देते दिखाई दे रहे है।

इसी के चलते आज जनपद कानपुर देहात में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बीजेपी के जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पार्टी के घोषणा पत्र और उसमें किए गए वादों की जानकारी दी। प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी देते हुए राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि कल पार्टी मुख्यालय में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। साथ ही इसे मोदी की गारंटी कही। साथ ही उन्होंने कहा की बीजेपी ने जो भी चुनाव के दौरान वादे किए है उसे पूरा करने के कार्य किया है। वहीं विपक्ष द्वारा बीजेपी के घोषणा पत्र पर किए गए हमले पर राज्यमंत्री ने कहा की बीजेपी गरीब, युवा किसान और महिलाओं के लिए जो भी वादा किया है। उसे संकल्प पत्र की तरह पूरा करेगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन