– कानपुर देहात पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर कसे तंज
कानपुर देहात पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिकंदरा विधानसभा के राजपुर में भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर सपा और कांग्रेस रही। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले 10 सालों में बच्चे सपा और कांग्रेस दोनों का नाम ही भूल जाएंगे।जैसे डायनासोर धरती से विलुप्त हो गया था, वैसे ही कांग्रेस और सपा भी विलुप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। श्रीराम कुटिया से निकल कर महल में पहुंच चुके हैं। देश में रामराज्य की शुरुआत हो गई है। उन्होंने बताया कि जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था तब यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को उनके अविभावकों के आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों ही राष्ट्रों के राष्ट्रपतियों से बात कर 4 घंटे के लिए युद्ध विराम कराया और बच्चों को सकुशल स्वदेश वापस लेकर आए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि वहीं भारत देश आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर खड़ा होकर विश्व का संबोधन करता है। जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जाता है। जो कि भारत देश के लिए गौरव की बात है और 2014 से 2024 तक लगातार दो पंचवर्षीय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में काम करते हुए देश की जनता के लिए कार्य किए हैं। भारत देश से भ्रष्टाचार को दूर किया है और लोगों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले की सरकार कांग्रेस में रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा आम जनता तक योजना का 100 पैसे की जगह 14 पैसा पहुंचने वाली बात को दोहराते हुए कहा है कि अब आम जनता तक योजना का 100 का 100 पैसा पहुंचता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई भ्रष्टाचारी नहीं होती है। और यह सब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जो वादे किए थे वह सब पूरे भी किये है। चाहे जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाकर एक राज्य व एक राष्ट्र का दर्जा का वाद रहा हो या फिर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का। सरकार ने जो वादे किए थे वह सभी पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचारी अधिक बढ़ गई थी और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के चलते कांग्रेस के नेता जेल जाते थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी का कोई भी राजनेता भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है और ना ही भ्रष्टाचार में जेल गया है। वही राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उत्तम प्रदेश बना दिया है। यहां पर गुंडे व माफिया योगी के नाम से दहशत में है।







