शाहजहांपुर से राजेश कश्यप को सपा ने अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया
शाहजहांपुर 27 लोकसभा से समाजवादी पार्टी ने राजेश कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया। राजेश कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद कहा। उनके समर्थकों में खुशी की लहर। आवास पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी की जाहिर। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज सूची जारी कर दी है। इसमें शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी ने राजेश कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है। और उन पर भरोसा जताया है वह लोकसभा टिकट के लिए काफी लंबे समय से लगे हुए थे राजेश कश्यप इससे पहले बरेली के फरीदपुर से विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट मांग चुके थे। सपा से लोकसभा का टिकट मिलने के बाद राजेश कश्यप ने कहा है कि जो भरोसा समाजवादी पार्टी ने उन पर जाताया हैं उस पर वह खरा
उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी से खफा है और समाजवादी पार्टी में अपना विकल्प ढूंढ रही है।







