लोकेशन सहारनपुर 
राहुल गांधी का भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर सहारनपुर ने पुतला किया दहन लगाए मुर्दाबाद के नारे
सहारनपुर- भारत के उच्च सदन मे कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने हिन्दू समाज को लेकर जो शब्दावली सदन में कहीं उसे लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे भारत, उत्तर प्रदेश एवं सहारनपुर महानगर में कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी का पुतला कांग्रेस कमेटी गुरुद्वारा रोड पर दहन किया गया, संपूर्ण हिंदू समाज के अंदर राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भारी रोष है राहुल गांधी छोटी मानसिकता के व्यक्ति है जो बार-बार हिंदू समाज को लेकर गलत टिप्पणी करते रहते हैं और खुद को सेकुलर बताते हैं आज पूरे भारत के हिंदू उनके इस बयान को लेकर आग बबूला है राहुल गांधी को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए पुतला दहन कार्यक्रम में महानगर महामंत्री युवा मोर्चा हितेश शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी आशु सेठी, महानगर उपाध्यक्ष जितेन सचदेवा, सोशल मीडिया प्रभारी मुकुल मोगा, महानगर मंत्री कुणाल निझावन, आनंद भाटिया, सारांश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित पुंडीर, सुमित शर्मा एवं महानगर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे







