कानपुर देहात में लोकसभा चुनाव के टिकट को बीजेपी नेताओं में चल रहा बवाल …. कोई सांसद टिकट जेब मे लेकर घूम रहा …तो कोई सांसद फोन पर धमका रहा है…..ऑडियो हुआ वायरल ….. इसकी गवाही दे रहा कानपुर देहात …..हालांकि चैनल इस ऑडियो की पुष्टि नही करता है…..
लोकसकभा चुनाव की तारीख का महज़ एलान होना बाकी है लेकिन उससे पहले बीजेपी में तकरार नोकझोंक और वर्चस्व कि लड़ाई देखने को मिल रही है । महज़ 2 दिन पहले अकबरपुर लोकसभा से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मीडिया को बयान देते हुए कहा था कि मैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने नही देखता लोकसभा टिकट मेरी जेब मे का मामला अभी थम भी नही पाया था कि एक ऑडिओ वायरल हो रहा है । जिसमे कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक और पूर्व राज्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पाल के बीच लोकसभा टिकट की दावेदारी को लेकर तकरार हो रही थी । वही आज पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पाल ने अपने ही पार्टी के सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया सतीश पाल ने वायरल ऑडिओ को सही बताया हालांकि चैनल इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नही करता है । वही पूर्व मंत्री सतीश पाल ने कहा कि सांसद सब्रत पाठक उन्हें कार्यक्रम करने से रोक रहे है उन्हें धमकिया दे रहे है जबकि 2019 के लोक सभा चुनाव मे सुब्रत पाठक को जिताने मे उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी ।
दरअसल बीजेपी नेता सतीश पाल कन्नौज लोकसभा क्षेत्र मे सक्रिय है और कन्नौज लोकसभा से टिकट कि दावेदारी पेश कर रहे है जो सुब्रत पाठक को नागवार गुज़र रही है और कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक वर्चस्व और पावर के दम पर बीजेपी नेता सतीश पाल को टिकट दावेदारी करने से रोकना चाहते है ज़ाहिर है कि एक म्यान मे 2 तलवारे नहीं रह सकती कन्नौज लोकसभा से टिकट दोनों मे से किसी को भी मिले लेकिन नुक्सान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का ही होगा क्योंकि दोनों एक दुसरे को हरवाने मे कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगे
बातचीत का वायरल ऑडियो







