ब्रेकिंग गोरखपुर
सीएम योगी के गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन
सीएम योगी आज देंगे गोरखपुर को विकास की कई सौगात
नगर निगम की 482 करोड़ रुपये की 253 विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शुक्रवार और शनिवार से गोरखपुर पर जारी उपहारों के बौछार का सिलसिला आज तीसरे दिन भी जारी रहेगा।
आज शाम 4 बजे सीएम योगी नगर निगम की 482 करोड़ रुपये की 253 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे
नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आज 456.19 करोड़ रुपये की 247 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे
इसके साथ ही 26 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे सीएम
इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 26 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कचरा प्रबंधन के लिए 8 अंडरग्राउंड स्मार्ट बिन्स का लोकार्पण करने के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु 34 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।







