सोते हुए फौजी को पत्नी ने जिंदा जलाया

Share this post

– सोते हुए फौजी को पत्नि ने पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया….. बच्चें बोले मम्मी ने पापा को जलाया

क्या कोई सोच सकता है कि जिसके साथ सात फेरे ले रहे हैं वही एक दिन मौत का कारण बन जाएगा वही एक दर्द भरी मौत दे देगा ऐसी एक घटना यूपी के जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में हुई है जहां होली की छुट्टी पर घर आए फौजी को उसकी ही पत्नी ने कमरे में

सोते समय पेट्रोल डाल कर आग लगा दी जिससे वो बुरी तरह से झुलस गया और इलाज़ के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हों गई पत्नि को शक था की पति ने दूसरी शादी कर ली हैं बस इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और देखते ही देखते पत्नि ने अपने दो छोटे छोटे बच्चों के सामने ही पति को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी

 

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में ऐसी वारदात हुईं जिसने रिश्ते की सबसे मजबूत डोर को कमजोर कर दिया यहां पर पत्नि ने ही अपने पति को जिंदा जला दिया आपको बता दे जम्मू में तैनात सूबेदार चरण सिंह निषाद हाल ही में होली की छुट्टियों पर घर आए थे बीते दिन अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ उनका विवाद हुआ था पति-पत्नी एक दूसरे पर अवैध संबंधों को लेकर शक किया करते थे पत्नी को शक था की पति ने दूसरी शादी कर ली है बस इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और थोड़ी देर बाद घर से फौजी जिंदा जलता हुआ बाहर आया जैसे ही पड़ोसियों ने देखा तो आग बुझाकर घायल फौजी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया और फिर हालत नाजुक देख उसे कमांड हॉस्पिटल लखनऊ भेज दिया जहां उसकी मौत हों गई परिजनों का कहना है कि पत्नी ने ही सोते समय पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया उसके ख़ुद के बच्चों का भी कहना हैं की मम्मी ने ही पापा को जलाया है आज मृतक फौजी चरण सिंह निषाद का शव सेना के जवान लेकर गांव पहुंचे जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया लेकिन अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने मना कर दिया मृतक फौजी की मां और भाई ने मांग की पत्नी पर मुकदमा लिख उसे गिरफ्तार किया जाए जिसके बाद पुलिस नर पत्नी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और पत्नी को हिरासत में भी ले लिया इसके बाद फौजी का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन