लोकेशन रायबरेली
विकास से कोसो दूर है नगर पंचायत सलोन बजट का नहीं है आभाव

रायबरेली नगर पंचायत क्षेत्र विकास के लिए जहां सरकार लाखों करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है जिससे कि नगर पंचायत क्षेत्र का सामूहिक विकास हो सके लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके लेकिन जिले में बैठे अधिकारी हैं कि उस पर पलीता लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं पूरा मामला रायबरेली के सलोंन नगर पंचायत का प्रकाश में आया है जहां पर बजट का अभाव नहीं है वहीं कैमरे पर कुछ भी ना बोल कर और अपना नाम प्रकाशित न करने के वादे पर नगर पंचायत के विश्वसनीय सूत्रों के द्वारा जानकारी हुई है कि सालों नगर पंचायत में विकास के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये विकास के लिए दिए गए हैं जिससे पेयजल व्यवस्था जल निकासी की व्यवस्था रोड की सुगम व्यवस्था और विद्युत व्यवस्था शामिल है हमारे संवाददाता ने वहां पर जाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की और लोगों से बात की और जानने की कोशिश की आखिर विकास कितना हुआ है आप खुद ही सुनिए क्या कहा वहां के स्थानीय लोगों ने और सरकार के द्वारा भेजे गए पैसे का दुरुपयोग भी बता डाला कमीशन नहीं मिला है इसलिए काम नहीं किया जा रहा है फिलहाल इस पूरे मामले पर जब हमारे संवाददाता ने वहां पर तैनात अधिशासी अभियंता प्रियंका सिंह से बात करने की कोशिश की तो पहले तो उनका फोन नहीं उठा जब दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि मैडम ने 5 अगस्त को कार्यालय में जॉइनिंग की है और उसके बाद से शायद ही 5 दिन आई हूं कई बार फोन मिलाने के बाद उनसे बात संभव हो पाई उन्होंने बताया कि मेरी तबीयत खराब है और मैं 2 दिन की छुट्टी पर हूं जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कोई बजट का अभाव है जो पंचायत क्षेत्र वासियों को ना तो रोड ही उपलब्ध है ना तो विद्युत व्यवस्था सुगम है सड़कों की हालत बस से बदतर है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे उस पर अधिशासी अभियंता प्रियंका सिंह ने बात करते हुए बताया की समस्याएं मेरे संज्ञान में है जल्दी उसका निपटारा किया जाएगा लेकिन जब सरकार का आदेश है कि जो भी अधिशासी अभियंता है जो भी अधिकारी हैं जिस जगह उनकी पोस्टिंग है उसी जगह पर वह अधिकारी निवास करेंगे चेकिंग के दौरान ऐसा ना पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी फिलहाल आप छुट्टी पर हैं और 5 अगस्त के बाद से कितने दिन कार्यालय में बैठी है उसका भी हिसाब आपको देना होगा फिलहाल विकास किस तरह से सलोंन नगर पंचायत का होगा यह देखने वाली बात होगी अब देखना यह होगा की बीमारी से जूझ रही अधिशासी अभियंता सालोंन नगर पंचायत क्षेत्र का विकास किस तरह से करेंगे और अपनी बीमारी से कब तक निजात पाएंगे यह देखने वाली बात होगी।
Users Today : 4
Users This Month : 117
Total Users : 20093
Views Today : 4
Views This Month : 146
Total views : 29991