मुख्यमंत्री वादा निभाओ के नारों के साथ सैकड़ों ग्राम रोजगार सेवकों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर जमकर किया प्रदर्शन,
ग्राम रोजगार सेवकों ने किया जमकर प्रदर्शन,
रायबरेली में ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री वादा निभाओ के नारों के साथ सैकड़ो लोगों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जमकर धरना प्रदर्शन किया है और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सोपा गया है शुक्रवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के कलेक्टर परिसर में सैकड़ो ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है साथ ही मुख्यमंत्री वादा निभाव के नारे भी लगाए गए है। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष कृष्ण शंकर दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संविदा पर नियुक्त 36000 ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया है
यह ग्राम पंचायत विकास 17 वर्षों से संविदा पर कार्यरत हैं जिन्हें मनरेगा योजना की धनराशि प्रशासनिक मध्य से मानदेय भुगतान की व्यवस्था है प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत की भौगोलिक स्थिति अलग-अलग है जिस कारण किसी ग्राम पंचायत में कार्य का स्कोप अधिक है तो किसी में काम है तथा मनरेगा मांग परत योजना है इसी कारण प्रत्येक ग्राम रोजगार सेवक को प्रशासनिक मध्य की अनुमानित धनराज से प्रत्येक मां समय से भुगतान नहीं हो पाता नियमित समय से मानदेय भुगतान हर कार्मिक का अधिकार है।






