कौशाम्बी
त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषक गोष्ठी का अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
कौशाम्बी जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में दिनांक- 04/10/2024 को कौशाम्बी व कृषि विभाग उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया,मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कृषक भाई इस गोष्ठी के द्वारा कृषि से सम्बन्धित नवीनतम तकनीक की जानकारी प्राप्त कर उसे अपनी खेती में अपनाते हुए लाभ लें,आगे उन्होंने ने कहा कि केन्द्र सरकार के साथ ही साथ राज्य सरकार कृषकों के उत्थान हेतु लगातार प्रतिबद्ध है,इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ अजय कुमार ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया,उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसान को मक्का की खेती से सम्बन्धित नवीनतम तकनीकों और उपायों के बारे में जागरूक करना है,इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को मक्का की उन्नत किस्मों,उर्वरक प्रबंधन, कीटनाशक प्रबंधन,और मक्का की खेती में उच्च उपज प्राप्त करने के लिए अन्य महत्वपूर्ण प्रोद्योगिकियों एवं तिलहन खेती उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु समन्वित कृषि प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की गईं,उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के द्वारा दस प्रदर्शनी भी लगाई गई थी,वहीं कृषकों को लंच पैकेट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया,इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी,इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक व कृषि विज्ञान केन्द्र के समस्त वैज्ञानिकगण एवं भारी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 8
Views This Month : 139
Total views : 29984