फर्रुखाबाद
ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयनित हुए अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र,
अभ्यर्थियों के खिले चेहरे
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में गुरुवार को फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के नियुक्ति वितरण पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्त पर वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वहीं अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए गए बता दे की फर्रुखाबाद जनपद में कुल 25 ग्राम विकास अधिकारियों के पद पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिनमें से 16 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर श्री सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर श्री नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रूपेश गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितिरित किये गये।
जनप्रतिनिधियों ने चयनित अभ्यर्थियों को निष्पक्ष व पारदर्शिता से कार्य करने के लिये निर्देशित किया गया,
इस अवसर पर जनप्रनिधिगण, अधिकारियों व चयनित अभ्यर्थियों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व मुख्यमंत्री के उदबोधन को सुना।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए व संवंधित अधिकारी व नव नियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 9
Views This Month : 140
Total views : 29985