*ब्रेकिंग न्यूज बांदा*
बांदा पुलिस ने हत्या की घटना का किया सफल अनावरण

थाना बदौसा पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों द्वारा पैसा व जमीन के लालच में दिनांक 31.10.2024 को एक महिला की गला काट कर, कर दी गई थी हत्या ।
जनपद में पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बदौसा पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । जिसमे गिरफ्तार अभियुक्ता रेखा त्रिपाठी पत्नी पीयुष कुमार त्रिपाठी को बस स्टैण्ड बदौसा से तथा दो अभियुक्तों श्रीचन्द्र चतुर्वेदी पुत्र रज्जु प्रसाद तथा एवम अशोक उर्फ छैला पुत्र मुन्नी लाल को नादनमऊ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों अशोक उर्फ छैला तथा अभिलाष द्वारा महिला कि हत्या कि गई थी तथा हत्या करने के लिये अभिलाष तथा रेखा द्वारा अशोक को दस लाख रुपये का लालच दिया गया था । दिनांक 31.10.2024 को अभियुक्तों द्वारा पैसा व जमीन के लालच में रमाबाई पत्नी गजोधर उम्र लगभग 70 वर्ष की गला काट कर हत्या कर दी गई थी वही बरामदगी में आलाकत्ल एक हंसिया 2. खुन से सने साफी व शर्ट 3. 03 अदद मोबाईल हुआ बरामद।
Users Today : 5
Users This Month : 118
Total Users : 20094
Views Today : 6
Views This Month : 148
Total views : 29993