फतेहपुर
स्मैकियों का केंद्र बना बिंदकी कस्बा नगर प्रशासन मेहरबान
नौजवान लड़के बर्बादी की कगार पर,,

बिंदकी तहसील में एक मोहल्ला पड़ता है मीरखपुर जो कि आज तकरीबन 4 वर्षों से समैक का केंद्र बन चुका है
हालांकि इसके पहले एक माफिया पुरानी बिंदकी से समैक बेचता था जिससे आए दिन मोहल्ले में चोरी लूट मारपीट चिनैती आदि घटनाओं को लोग रोज अंजाम देते थे और सभी नगर वासियों ने प्रार्थना पत्र देकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया जिस पर कुछ दिन तो यह मामला बंद रहा लेकिन नए श्रीमान पुलिस अधीक्षक जोकि सिंघम स्टाइल में ताबड़तोड़ अपराधियों की कमर तोड़ अभियान चला रखे हैं लेकिन ईमानदार पुलिस अधीक्षक की साख पर बट्टा लग रहा है बिंदकी कस्बा इंचार्ज महीने की माहवारी के चलते हुए आज भी लगातार मीरखपुर मोहल्ले से दरीबाज के घर से आज भी स्मैक और गांजे की बिक्री एक छोटी सी परचून की दुकान से लगातार डेढ़ से ₹200000 की हो रही है पूर्व में डेढ़ साल पहले रहे चुके तेज तराक बिंदकी कोतवाली प्रभारी श्री अरुण चतुर्वेदी द्वारा करवाई कर मा और बेटी को 6 महीने सलाखों के पीछे जेल भी भेज चुके हैं स्मैक तस्कर की बेटी ने प्रशासन को गुमराह करने के लिए काला कोट पहनकर वकील का चोला भी धारण कर रखा है जो की तथा कथित महिला वकील भी 6 महीने स्मैक तस्करी में जेल की सजा काट चुकी है लेकिन आज भी इन लोगों के रवैया में कोई सुधार नहीं है प्रतिदिन की यह लोग 500 से 700 पुड़िया बेचते हैं जिसमें एक पुड़िया की कीमत तकरीबन 350 रुपए ग्रामीण अंचल के करीब 50 गांव से लोग स्मैक लेने आते हैं साथ ही साथ यह लोग मारपीट छिनैतीऔर लूट जैसी घटनाओं को भी अंजाम देतेरहते हैं इस अवैध कारोबार को सत्ता पक्ष के एक छोटे भैया नेता का भी संरक्षण प्राप्त है इसके पूर्व रहे कस्बा इंचार्ज नीरज कुशवाहा का भी संरक्षण प्राप्त था इसके एवज में प्रतिमाह मोटी रकम लेते थे इसी तरह नगर के कई मोहल्लों में स्मैक गांजा तथा अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह से फल फूल रहा है प्रशासन अगर एक बार गंभीरता से इन कारोबारियों का बैकग्राउंड खंघहाल ले तो यह बिंदकी के पुराने टप्पे बाज गिराकाट और अपराधी किस्म के लोग हैं जिनके घर के सदस्यों का मुख्य काम भरी बस में सब्जी मंडी में लोगों की जेब काटना है यदि प्रशासन इस ओर ध्यान दें तो देखने वाली बात यह होगी कि 2 वर्ष के अंदर इसमें की बिक्री से चार खंड का घर इन लोगों ने कहां से खड़ा कर रखा है इसमें बिक्री का वीडियो भी है जो कि जल्द ही वायरल होगा अगले भाग में प्रशासन अभी भी कार्रवाई करें अन्यथा इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों के पास वीडियो भेज कर होगी इसमेक का कार्य बंद कराया जाए जिससे कि यहां की युवा पीढ़ी बर्बाद ना हो पाए और ठंड भी आ रही है जिससे चोरी और छिनैती की घटनाएं बढ़ना आम बात है समय रहते प्रशासन इन इस्मायक तस्करों को जेल के पीछे भेजें।







