जनपद बाँदा
मुरवल में चोरों के हौसले बुलंद घर से उड़ाया लाखो का सामान।

पूरा मामला बबेरू कोतवाली अंतर्गत मुरवल का है जहां शनिवार रात को चोर देवकुमार S/O रामकुमार के घर रात में चोर घुस कर घटना को दिया अंजाम देवकुमार की पत्नी रमा देवी ने बताया की चार गले के सोने की चैन एक सोने की मनचली एक मंगल सूत्र एक छोटा माला व दो जोड़ी सोने की झुमकी व दो जोड़ी सोने के बाला व दो सोने अंगूठी व चार पांच चांदी की पायल व पांच हजार रुपए चोर चोरी कर के ले गई रमा देवी ने बताया की मै ऊपर कमरे में सो रही थी जब सुबह देखा तो सब सामान बिखरा पड़ा था फिर रमादेवी ने अपने ससुर को बताया वहीं मुरवल पुलिस चौकी को जानकारी दी गई वहीं पुलिस व डाग स्क्वायड टीम ने मौके में जाकर जांच किया।







