डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज अयोध्या पहुंचे,

Share this post

अयोध्या

 डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज अयोध्या पहुंचे,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज अयोध्या पहुंचे,

उन्होंने हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया और हाईवे पर जनौरा स्थित एक होटल का उद्घाटन कर अयोध्या एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मिल्कीपुर में जब भी उपचुनाव होंगे, भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रदेश के कल्याण और विकास के साथ लोगों के हित के लिए प्रभु हनुमंतलला के श्री चरणों में कामना की है, उपमुख्यमंत्री अयोध्या में एक होटल का उद्घाटन करने आए थे। उन्हें सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा। अयोध्या एयरपोर्ट पर ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को महाकुंभ से लौटने वाले दर्शनार्थियों के साथ मकर संक्रांति और बसंत पंचमी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन