फतेहपुर
सरकारी चक रोड पर गुंडागर्दी के बल पर हो रहा है अवैध कब्जा।

प्रशासन बेखबर ???? अमोली चांदपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सरहन का एक मामला इन दिनों सुर्खियों में है जहां पर अमौली फतेहपुर मार्ग को जोड़ने वाले सरकारी चक रोड पर दबंगों ने जबरन अवैध कब्जा कर रखा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी बिंदकी को की थी और हल्का लेखपाल ने काम रुकवा कर उक्त प्रकरण की शिकायत थाना चांदपुर में अवैध कब्जे दारो के खिलाफ एफ.आई.आर भी दर्ज करवाई थी प्रशासन के सखत तेवर को देखते हुए दबंगों के हौसले साल भर तो पस्त रहे लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद दबंगों ने सरकारी चक रोड पर मकान व दुकान का फिर से अवैध कब्जा चालू कर रखा है जिसकी ग्रामीणों ने शिकायत समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय से भी की है शिकायत करने के बावजूद भी गुंडागर्दी के बल पर दबंग पिता पुत्र की जोड़ी बराबर अवैध निर्माण करवा रही है देखने वाली बात यह होगी की खबर प्रकाशित होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान देगा य विभागीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोते रहेंगे।







