बाइक सवार ने सातवी की छात्रा को मारी टक्कर घायल, स्कूल से पैदल घर लौटरही थी छात्रा
रायबरेली
खीरों रायबरेली। विकास खंड के अन्तर्गर भीतरगांव में आनंदी स्कूल की एक सातवी क्लास की छात्रा आभा पारी पुत्री वीरेंद्र बाजपेई 12 वर्ष को बाइक ने टक्कर मार दी। छात्रा जो भीतरगांव निवासी है। पढ़ाई करके घर लौट रही थी। टक्कर लगने से वह घायल हो गई। स्थानियो की मदद से किशोरी को सीएचसी खीरों पहुचाया जहा डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है वही बाइक सवार भी खीरों सीएचसी पहुचा। छात्रा रोज की तरह स्कूल गई थी और छुट्टी के बाद घर लौटते समय बाइक ने उसे टक्कर मारी। बतायाजा रहा है कि आभा पारी आनंदी इंटर कॉलेज की छात्रा है। घायल छात्रा के परिजनों को सूचित करदिया गया है। छात्रा के पैर में चोट आई है। खीरों सीएचसी में डॉक्टरो द्वारा इलाज किया जा रहा है।







