जनपद फतेहपुर
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला इकाई फतेहपुर द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा जी के निर्देशानुसार जिला इकाई फतेहपुर द्वारा सीतापुर के दिवंगत पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की नृशंस हत्या के विरोध में राष्टीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने निकाला कैंडल मार्च केंडिल मार्च पटेल नगर चौराहे से गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे तक निकाला गया।
जिसका समापन श्रद्धांजलि सभा से किया गया। वही राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार तिवारी ने कहा आएदिन पत्रकारों की हत्याएं हो रही हैं जो बेहद चिंता जनक और निंदनीय है।पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के हत्यारों को फ़ाशी की सजा सुनाई जाए साथ ही उनके परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देते हुए उनके परिवार में किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिया जाए वही माननीय मुख्यमंत्री जी से पत्रकार सुरक्षा बिल लागू अति शीघ्र लागू करने का आग्रह किया।वही जनपद फतेहपुर के थाना थरियांव से महज कुछ कदमों पर ही खागा के पत्रकार उग्रसेन गुप्ता की सड़क हादसे को लेकर थाना थरियांव की पुलिस की कार्यशैली पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों आक्रोश जताया है कैंडल मार्च श्रद्धांजी सभा में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष सहित जिला महासचिव अवधेश सिंह सूर्यवंशी,जिला सचिव अभिलाष दीक्षित ,दिनेश मौर्य,प्रदीप किशोर, रामबरन,अमरजीत सिंह , ओम सिंह,अमर सिंह,निलेश सिंह,यादव,देवांश सिंह, विकाश सिंह, कृष्णा सिंह परिहार, रोहन ठाकुर,अंकित सिंह आदि लगभग आधा सैकड़ा लोग रहे मौजूद।







