रायबरेली
वार्ड 22 में लगा गंदगी का अंबार

रायबरेली कहने के लिए भले ही रायबरेली जिला वीवीआईपी जिला कहा जाता हो लेकिन रायबरेली के वार्ड नंबर 22 के हालात बद से बत्तर है क्योंकि यहां पर आपको सबसे ज्यादा गंदगी का अंबार देखने को मिलेगा क्योंकि यहां पर कर्मचारी आते तो है लेकिन यहां सिर्फ कभी कभी झाड़ू लगती है कईओ महीने बाद नालियों की सफाई होती है क्योंकि सभासद साहब के पास समय नहीं है क्षेत्र का भ्रमण करने का जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है तो दूसरी तरफ एक फोन पर काम करने का दावा करने वाले नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर इस क्षेत्र में आना नहीं चाहते जिसके कारण क्षेत्रीय जनता गंदगी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है।
वी ओ _
आपको बता दे कि पूरा मामला वार्ड नंबर 22 गढ़ैया छोटी तकिया का है जहां क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा रहता है जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर लोगों ने वार्ड के सभासद से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तक से शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है और यही कारण है कि क्षेत्र की जनता गंदगी के बीच जीवन जीने को मजबूर है अगर लोगों की माने तो उनका साफ तौर पर कहना है कि गंदगी की वजह से मच्छरों की भरमार है तो दूसरी तरफ न सभासद सुन रहे है न चेयरमैन सुन रहे है आखिर जाए तो कहा जाए ।







