भीषण अग्निकांड, इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग, करोड़ो का नुकसान

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

 

भीषण अग्निकांड, इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग, करोड़ो का नुकसानभीषण अग्निकांड, इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग, करोड़ो का नुकसान

 

रायबरेली में भीषण आग की चपेट में आई इलेक्ट्रॉनिक की दुकान,दुकान में एक करोड़ के सामान के साथ 10 लाख रुपए कैश जलकर हुआ खाक।घटना भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज बाजार की। जहां रवि शंकर की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग की लपटे इतनी तेज थी कि काबू पाना लोगो का मुश्किल हो गया।किसी तरह पड़ोसियों ने इसकी सूचना दुकान मालिक रवि शंकर को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दुकान मालिक। लेकिन तब तक सारा प्रोडक्ट जलकर खाक हो चुका था।दुकान मालिक की माने तो लगभग एक करोड रुपए का माल दुकान में था।इसके साथ ही 10 लाख रुपए कैश भी रखा हुआ था जो जल गया।फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ी। जिसके बाद आग को बुझाया गया लेकिन तब तक पूरी दुकान जल चुकी थी।फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन निकाला जा रहा है।

 

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन