ब्रेकिंग… संभल
दुकान से बर्तन चुराते पकड़ी गई महिलाएं
संभल के बहजोई नगर के स्टेशन रोड स्थित बर्तन बाजार में मंगलवार को दोपहर बर्तन की एक दुकान पर दो महिलाएं भोजन थाल चुराते हुए पकड़ी गई।
दुकानदार ने अन्य दुकानदारों की मदद से महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
नगर के मोहल्ला नारायण टोला निवासी बर्तन व्यापारी मनोज वार्ष्णेय ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दो बजे करीब बुर्का पहने दो महिलाएं एक साथ आई।
उस समय दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी।
एक महिला ने बर्तन दिखाने को कहा। वह बर्तन दिखाने लगे।
इस बीच दूसरी महिला ने दो भोजन थाल अपने कपड़ों में छुपा लिए और दुकान से निकल गई। जब बर्तनों की गिनती की तो, दो स्टील के भोजन थाल कम थे।
इस पर महिलाओं को आसपास की दुकानदारों के साथ थोड़ी दूर पर पकड़ लिया।
वहीं प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।







