लोकेशन रायबरेली
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई संपन्न

रायबरेली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता की अध्यक्षता में पहली बैठक स्थानीय गणेश होटल में गुरुवार देर शाम आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक संदीप जैन ने कहा कि विगत दोनों नए घोषित अध्यक्ष का नगर भ्रमण के दौरान व्यापारियों द्वारा जो अभूतपूर्व स्वागत किया गया। उसे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने कहा कि सप्ताह में एक दिन जिले के सभी कस्बों का दौरा करके वहां के व्यापारियों को मंडल से जोड़ा जाएगा।
वि ओ _
वही मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता ने विगत 40 वर्षों के अपने व्यापारिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि शासन प्रशासन के साथ व्यापारियों की सभी समस्याओं को किस प्रकार से हल किया जाना है। उन्होंने कहा कि हमारा मंडल बिना किसी भेदभाव के सभी व्यापारियों का साथ देता है। बैठक का संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने नगर के सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए नगर टीम को शीघ्र ही विस्तार करने को कहा।







