*बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का डीएम एसपी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण!*

फ़तेहपुर-
जनपद में आज 1 अगस्त को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के द्वारा थाना ललौली क्षेत्रांतर्गत यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित गांव पलटूपुर का भ्रमण कर ग्रामीणों से वार्ता कर सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ राहत शिविर में आवासित होने हेतु बताया गया । साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समयबद्ध आवश्यक व्यवस्था हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।







