पीड़ित विधवा महिला का दर्द चार बच्चों के साथ ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में रहने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास से वंचित 

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

 

पीड़ित विधवा महिला का दर्द चार बच्चों के साथ ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में रहने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास से वंचित पीड़ित विधवा महिला का दर्द चार बच्चों के साथ ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में रहने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास से वंचित 

 

रायबरेली के लालगंज में पूरे जीत मजरे हरीपुर गांव में एक महिला का जर्जर आवास बारिश में ढ़ह गया। जिसके चलते उसके सामने अब बच्चों के साथ रहने की समस्या आ खड़ी हुई है। हरिपुर गांव निवासी बिटूला देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने चार बच्चों के साथ कच्ची कोठरी में रहती थी। बरसात के दौरान रविवार को अचानक उसकी वह कोठारी भी ढ़ह गई। उसके सामने सिर छुपाने की समस्या आई तो ग्रामीणों ने आगे.बढ़कर उसकी मदद की और प्रधान के साथ मिलकर उसे ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में आश्रय दिलाया। सोमवार को भी तेज बरसात होती रही जिसके चलते उसके सामने खाने पीने की समस्या भी आ खड़ी हुई ।ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से उसके भोजन की व्यवस्था कराई। मामले की जानकारी पर क्षेत्रीय लेखपाल उमाकांत तिवारी भी वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन