चौकी प्रभारी ने दिया संवेदनशीलता का संदेश

Share this post

कौशाम्बी पुलिस का मानवीय चेहरा:

चौकी प्रभारी ने दिया संवेदनशीलता का संदेश

चौकी प्रभारी ने दिया संवेदनशीलता का संदेश

कौशाम्बी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व व मार्गदर्शन में जहां जनपद पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के प्रति मुस्तैदी से कार्य कर रही है, वहीं सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में थाना सराय अकिल के भगवानपुर चौकी प्रभारी पूनम कबीर ने एक मिसाल पेश की है।

 

शुक्रवार रात गश्त के दौरान उन्होंने देखा कि शिवा (कक्षा 7) और नीरज (कक्षा 4) नामक दो नाबालिग बच्चे आर्थिक तंगी के बावजूद स्ट्रीट लाइट की रोशनी में पढ़ाई कर रहे थे। बच्चों के पिता ट्रक ड्राइवर और माता खेतिहर मजदूर हैं। यह देखकर चौकी प्रभारी ने तत्काल बच्चों की पढ़ाई हेतु पूरी किट (कॉपी, पेन, किताबें आदि) उपलब्ध कराई और उनका उत्साहवर्धन किया।

 

चौकी प्रभारी ने बच्चों से कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए केवल हिम्मत और लगन की आवश्यकता होती है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कौशाम्बी पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था की सुरक्षा के लिए बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के सपनों की संरक्षक भी है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन