कौशाम्बी उoप्रo.
*दबंगों ने घर में घुसकर महिला से की मार-पीट!उच्चाधिकारियों से शिकायत*

कौशाम्बी जनपद के थाना पिपरी अन्तर्गत लोधउर चौकी क्षेत्र के औधन गांव में जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर अकेली महिला को घसीटते हुए लातों-घूसों मार-पीट कर चोटहिल दिया,महिला के शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े तो उपरोक्त दबंग लोगों को आता देख महिला व उसके परिवार को जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गये,वहीं पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों को देकर न्याय की गुहार लगाई है!
आपको बता दें कि पीड़िता अफरोज खातून पत्नी मनाजिर हुसैन निवासी औधन थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी का आरोप है कि दिनांक-25/08/2025 को समय करीब 2:00 दिन में विपक्षीगण इम्तियाज,मजाहिर हुसैन,शबिया खातून,नजमा बीबी,अशर्फीलाल व आठ दस अज्ञात व्यक्ति जमीनी विवाद को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए घर में घुस आये और लातों घूसों से मार पीटकर चोटहिल कर दिया,पीड़िता के शोर मचाने पर उपरोक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये,पीड़िता ने बताया कि हमारा और विपक्षियों का लम्बे अरसे से जमीनी विवाद चल रहा है जो मौजूदा समय में माननीय न्यायालय सिविल जज कौशाम्बी के यहां विचाराधीन है,वहीं पीड़िता ने उपरोक्त मामले की लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों को देकर न्याय की गुहार लगाई है,इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य घर व जमीन के बटवारे को लेकर सिविल न्यायालय में वाद विचाराधीन है,अन्य लगाये गए आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
*रिपोर्ट:-राजेश कुमार पत्रकार*







