बांदा-टांडा एनएच-232 बाईपास ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा कर जहां देर रात ओवरब्रिज चालू करा दिया गया

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

 

बांदा-टांडा एनएच-232 बाईपास ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा कर जहां देर रात ओवरब्रिज चालू करा दिया गयाबांदा-टांडा एनएच-232 बाईपास ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा कर जहां देर रात ओवरब्रिज चालू करा दिया गया

 

रायबरेली के लालगंज स्थित बांदा-टांडा एनएच-232 बाईपास ओवरब्रिज का मरम्मत कर पूरा कर लिया गया है। जहां देर रात ओवरब्रिज चालू कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला है। उन्होंने सरकार और हाईवे के संस्था को धन्यवाद दिया है। बताया जा रहा है कि यह बाईपास ओवर ब्रिज 2018 में बांदा-टांडा मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान 1100 करोड़ की लागत से बना था। जिससे दूर दराज के आने जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल सके। यह ओवरब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर 2018 को रायबरेली रेलकोच कारखाने से उद्घाटन किया गया था। लेकिन किसी कारण से यह ओवरब्रिज में आर्च हैंग पिलर में दरार आ गया था। जिसके चलते यह ओवरब्रिज2019 में बंद कर दिया गया था। जिससे कस्बे के अंदर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। करीब 6 साल बाद पुन:3 सितंबर 2025 में बनकर तैयार होने के बाद देर रात आम जनता के लिए आवागमन खोल दिया गया है।यह जानकारी रायबरेली जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से दी गई है।

 

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन