कौशाम्बी उoप्रo
*एरिया बटवारे को लेकर किन्नरों के दो समूहों में भिड़ंत!चक्का जाम कर काटा बवाल*

कौशाम्बी जनपद के संदीपनघाट थानांतर्गत मूरतगंज चौकी के समीप किन्नरों के दो समूहों के बीच एरिया बटवारे को लेकर जमकर हुई मार-पीट,कई किन्नर घायल,वहीं चौकी के समीप किन्नर समुदाय के लोगों ने हाइवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं प्रदर्शनकारियों ने पड़ोसी जनपद प्रयागराज से आये किन्नरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए,शासन प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है,हंगामे के बीच अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर हरसंभव न्याय दिलाने की बात कहकर मामले को शांत कराया, वहीं किन्नर समूह की कौशाम्बी जिलाध्यक्ष मुस्कान मौसी अपने किन्नर सहयोगियों के साथ संदीपनघाट थाने पहुंचकर गैर जनपद से आये आधा दर्जन से अधिक किन्नरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है,वहीं संदीपनघाट पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
*रिपोर्ट:-राजेश कुमार जिला संवाददाता कौशाम्बी*







