रायबरेली में वरिष्ठ रेल प्रबंधक एसके वर्मा ने लालगंज रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।

Share this post

लोकेशन-रायबरेली रायबरेली में वरिष्ठ रेल प्रबंधक एसके वर्मा ने लालगंज रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

रायबरेली में वरिष्ठ रेल प्रबंधक एसके वर्मा ने लालगंज रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

यह निरीक्षण भारत सरकार की अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प को लेकर किया गया। इस दौरान उनके साथ निर्माण एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीआरएम स्पेशल ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरे और फिर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन की इमारत, प्लेटफार्म और स्टेशन के बाहरी क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिलाध्यक्ष रोहित सोनी और नगर महामंत्री शिवम गुप्ता, शीलू त्रिवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें लालगंज में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, अनाउंसमेंट की सुविधा, रिजर्वेशन का समय बढ़ाने और यात्री विश्रामगृह में सुविधाओं में सुधार की मांगें शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा संयोजक सुशील शुक्ला ने भी डीआरएम से आग्रह किया कि लालगंज की दोनों रेलवे रोड क्रॉसिंग की क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने बंद पड़ी कैंटीन को भी फिर से चालू करने की मांग की। निरीक्षण के बाद, वरिष्ठ रेल प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत लालगंज रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण और कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्टेशन को एक नया स्वरूप मिलेगा। बाहरी क्षेत्र में दिव्यांगों और वीआईपी के लिए विशेष लेन भी बनाई जाएगी। उन्होंने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन