पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत*

Share this post

जनपद फतेहपुर

 

 

*पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत*

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत*

* *विजयीपुर*( फतेहपुर)

*किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेची गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया*

 

जानकारी के अनुसार, संदीप पुत्र विश्वनाथ (25 वर्ष) निवासी बहेरा मनवा, स्थानीय बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि संदीप शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी बरेची के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संदीप मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिकअप चालक मोहित पुत्र बाबूराम तिवारी निवासी कानपुर नगर भी बुरी तरह घायल हुआ।

 

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी विजयीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में युवा बैंक कर्मी की असामयिक मौत से शोक की लहर दौड़ गई है।।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन