बदायूं ब्रेकिंग…
बदायूं में गौशाला की हालत बेहद दयनीय,भूख प्यास और इलाज़ के अभाव में दम तोड़ रहीं हैं गाय,
गेहलोल गौशाला में दो गायों की मौत, जिम्मेदार मौन,सिर्फ कागजों में ही हो रहा है गौवंश संरक्षण,
मामला सहसवान विकासखंड के ग्राम पंचायत होतीपुर के मजरा गेहलोल गौशाला का है
यहां सरकारी कागजों में बेशक गौवंश पालन पोषण के लाखों दावे किए जाते हैं,
मगर हकीकत तो बिल्कुल अलग है, बदायूं में गायों की दैनिक स्थिति की तस्वीर सामने आई है।
यहां भूख और प्यास व इलाज के कुपोषित हालत में है, और इस अभाव में गौवंश मर रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदारों पर एक्शन कब होगा।
जरा इन तस्वीरों को देखिए, सनातन धर्म में गायों को माता कहा गया है। जाहिर है जो माता है उसका ध्यान खुद से भी ज्यादा रखा जाना चाहिए।
लेकिन आप इन तस्वीरों को देखकर समझ ही सकते हैं, की बदायूं की गौशाला में गायों का ख्याल किस तरह ध्यान रखा जा रहा है।
भूख प्यास के और इलाज के अभाव में गौवंश मर रहे हैं, जिम्मेदार कौन है यह पता नहीं या यू कहे की जिम्मेदार मुखोटी के पीछे छुपे हुए हैं।
क्योंकि यह स्थितियां एक दिन की नहीं कई सामने आई हैं।
पूरा मामला बदायूं जिले के सहसवान विकासखंड के ग्राम पंचायत होतीपुर के मजरा गेहलोल का है।







