हमीरपुर _
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत……..
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार फोर्स ट्रैवलर एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बता दें _यह हादसा आज देर रात करीब 12:30 बजे थाना जरिया क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 149.5 पर हुआ। प्रयागराज से उज्जैन जा रही फोर्स ट्रैवलर वाहन आगे चल रहे एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। फोर्स ट्रैवलर में कुल 11 यात्री और एक चालक सवार थे, जिनमें 8 वयस्क और 3 बच्चे शामिल थे। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना जरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी राठ भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं-गीताबेन पत्नी जगदीश उम्र लगभग 55 वर्ष और दिव्याबेन पत्नी जायस पंचाल उम्र लगभग 50 वर्ष-को गंभीर चोटों के चलते मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार सभी यात्री गुजरात राज्य के निवासी हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी राठ भेज दिया गया है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







