शीतलहर को लेकर डीएम का रात्रि निरीक्षण…….

Share this post

हमीरपुर उत्तर प्रदेश _

 

शीतलहर को लेकर डीएम का रात्रि निरीक्षण…….शीतलहर को लेकर डीएम का रात्रि निरीक्षण.......

हमीरपुर जनपद में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने देर रात वृद्धाश्रम, रैन बसेरों और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सबसे पहले नगर में संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आवासित वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। साथ ही संचालकों को निर्देश दिए कि वृद्धों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके बाद जिलाधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित रैन बसेरा पहुंचे, जहां उन्होंने ठहरे लोगों से संवाद किया और रुकने, बिस्तर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के अगले चरण में जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी, महिला वार्ड और बच्चों के वार्ड का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से उपचार, दवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने रोडवेज डिपो स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही नगर पालिका एवं राजस्व विभाग द्वारा जलाए जा रहे अलावों का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि रात्रि में प्रमुख चौराहों और रैन बसेरों के पास अलाव लगातार जलते रहें।जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पर्याप्त गर्माहट, साफ चादरें और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी निराश्रित व्यक्ति ठंड में खुले में न रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हमीरपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन