जनपद कौशाम्बी उत्तर प्रदेश
कौशाम्बी पुलिस का बड़ा एक्शन: गौतस्करी नेटवर्क पर करारी चोट

मुठभेड़ में 1 घायल, 3 गौतस्कर गिरफ्तार — SP राजेश कुमार की सख़्त रणनीति लाई रंग
कौशाम्बी | थाना कोखराज
जनपद कौशाम्बी में गौतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में कोखराज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गौतस्करों से हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जबकि कुल तीन शातिर गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
मनोज पुत्र मोतीलाल निवासी अमांव, थाना खागा (फतेहपुर) — पैर में गोली लगने से घायल
अजय चौबे पुत्र लल्लन निवासी तिवारी डेहरिया, थाना मोहनिया (भभुआ, बिहार)
अजमेरी पुत्र छोटेलाल निवासी ननमयी, थाना कोखराज शामिल हैं।
12 गोवंशों की बरामदगी से खुला था पूरा नेटवर्क
गौरतलब है कि 3/4 जनवरी 2026 की रात ससुर खदेरी नदी और इचौली गांव के बीच झाड़ियों में बिजली के खंभों से बंधे 12 जीवित बैल बरामद हुए थे। इन गोवंशों को वध हेतु बाहर ले जाने की तैयारी थी, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तस्कर अपने मंसूबों में नाकाम हो गए।
इस गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने स्वयं संज्ञान में लेते हुए थाना कोखराज पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम को लगाया। गहन जांच में 7 गौतस्करों के नाम सामने आए।
सटीक सूचना, सटीक कार्रवाई
आज 12 जनवरी 2026 को मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हुआ और तीन तस्करों को दबोच लिया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल अस्पताल भेजा गया है।
शेष 4 फरार गौतस्करों की तलाश में पुलिस दबिशें जारी हैं।
बिहार तक फैला था तस्करी का रूट
पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त डिमांड के अनुसार गोवंश इकट्ठा कर ट्रक व पिकअप से बिहार ले जाते थे। इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत कई जनपदों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
SP राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने साफ कर दिया है—
गौतस्करी करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं
कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।







