*लोकेशन मुरादाबाद।*
लापता युवक का नहर में मिला शव, फैली सनसनी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
मृतक की पहचान उपदेश पाल पुत्र चरन सिंह निवासी हिमायूंपुर थाना भोजपुर के रूप में हुई।
1 जनवरी को युवक घर से बाहर गया था, काफी तलाशने पर भी कोई पता नहीं चला।
11 जनवरी को मृतक के भाई वेगपाल सिंह ने भोजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
भोजपुर थाना क्षेत्र के धारकनगला स्थित इस्लामनगर रोड का पूरा मामला।







