ठंड में राहत की पहल! मौदहा में SDM-CO ने गरीबों को ओढ़ाए कंबल…….
हमीरपुर ,उत्तर प्रदेश
हमीरपुर जनपद में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन लगातार राहत कार्यों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में मौदहा में बुजुर्गों और असहाय लोगों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौदहा कस्बे के त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान त्रिमूर्ति ग्रुप के सहयोग से एसडीएम मौदहा करनवीर सिंह और सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय ने गरीब, असहाय और बुजुर्ग लोगों को कंबल वितरित किए।अधिकारियों ने स्वयं लोगों को कंबल ओढ़ाकर ठंड से बचाव का संदेश दिया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इस दौरान एसडीएम मौदहा ने ठंड से बचाव को लेकर लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और जरूरतमंदों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रशासन द्वारा आगे भी इसी तरह के राहत कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई है।







