हमीरपुर उत्तर प्रदेश _
दिव्यांग हित में समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम का अधिवेशन.

हमीरपुर में आज समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम के तत्वाधान में सक्षम जिला अधिवेशन
कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में जिले के कोने-कोने से दिव्यांगजन एकत्रित हुए, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला सचिव जिला प्राधिकरण हमीरपुर महेंद्र कुमार पांडे जिला प्रचारक धनंजय जी जिला कार्यवाहक शारदादीन यादव और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता राजीव शुक्ला सहित प्रांत अध्यक्ष देवराम सोनी जी उपलब्ध रहे जबकि प्रांत कोषाध्यक्ष शांति भूषण सिंह गौतम ने कुशल संचालन किया कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई , और सक्षम के पूज्य एवं प्रेरणा स्रोत महाराज सूरदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया मंचासीन अतिथियों ने दिव्यांग जनों की विशेषता और प्रतिभा पर चर्चा की और सहयोग का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में सक्षम प्रांत अध्यक्ष देवनारायण सोनी ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।







