मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू

Share this post

हमीरपुर उत्तर प्रदेश _

 

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरूमतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद की दोनों विधानसभा सीटों में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है और अब दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं।

 

बता दें _भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर 06 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कराया गया है। 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ द्वारा 17, 18, 31 जनवरी और 01 फरवरी 2026 को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों में सभी बीएलओ सुबह 10:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक बूथों पर उपस्थित रहकर फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 स्वीकार करेंगे। अभियान के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जनपद के कई मतदान बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची अवश्य जांच लें, ताकि अंतिम रूप से 06 मार्च 2026 को प्रकाशित होने वाली सूची में उनका नाम सुनिश्चित रूप से दर्ज हो सके।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन