कौशाम्बी
कौशाम्बी पुलिस ने ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के माध्यम से परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियाँ

शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद कौशाम्बी में संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु शुक्रवार दिनांक 23 जनवरी 2026 को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सायं 06:00 बजे पुलिस लाइन कौशाम्बी में संपन्न हुआ।
ब्लैक आउट अभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड टीम द्वारा सायरन बजाकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसके माध्यम से आगजनी, हवाई हमले अथवा अन्य आपदाओं की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आमजनमानस एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आपात परिस्थितियों में सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा उपायों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
अभ्यास के अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने हेतु एम्बुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली का भी प्रदर्शन किया गया। चिकित्साधिकारियों ने आपदा के समय प्राथमिक उपचार एवं समयबद्ध चिकित्सा सहायता के महत्व को रेखांकित किया।
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का मूल्यांकन करना तथा नागरिकों को आपात स्थिति में संयम, सुरक्षा एवं प्रशासन के साथ सहयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
ब्लैक आउट अभियान के दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी, फायर सर्विस कर्मी, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभ्यास को जनपदवासियों ने सराहते हुए इसे सुरक्षा एवं जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।







