*लोकेशन मुरादाबाद।*
*हिन्दू युवती को बुर्का पहनाने के मामले में पांच मुस्लिम छात्राओं पर मुकदमा दर्ज*

मुरादाबाद के बिलारी में पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ नामजद FIR कराने वाले हिंदू लड़की के भाई का कहना है कि मेरी छोटी बहन नाबालिग है। वह कक्षा बारह की छात्रा है उसकी कुछ मुस्लिम सहेलियों ने उसे जबरन बुर्का पहनाया और उसे कहीं ले गई। अगर हमें पता नहीं लगता तो मामला और आगे तक बढ़ सकता था, वो उसको और कहीं भी ले जा सकती थीं। उनका आरोप है कि वह अपने भाइयों से मिलवाती या लव जेहाद वाला पूरा प्रोपगंडा भी हो सकता था। इसलिए हमने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। मुकदमा देर से दर्ज कराने पर भाई का कहना है मेरी बहन काफी समय से इनके टारगेट पर थी। यह युवती मेरी बहन को साथ में होटल ले जाती थी। इन्होंने खाने में कुछ ऐसा मिला दिया। जिसकी वजह से मेरी बहन का ब्रेन चेंज हो गया। जो उसकी सहेलियां उससे कह रही थीं मेरी बहन वो ही कर रही थी। जबकि मेरी बहन हिंदू हैं तो उसको बुर्का पहनने की क्या जरूरत है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पांच युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।







