हमीरपुर में मतदाता विशेष अभियान, डीएम ने किया निरीक्षण……..

Share this post

हमीरपुर में मतदाता विशेष अभियान, डीएम ने किया निरीक्षण……..हमीरपुर में मतदाता विशेष अभियान, डीएम ने किया निरीक्षण........

=====================================

हमीरपुर यूपी

 

=====================================

हमीरपुर जनपद में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आज व्यापक स्तर पर पंजीकरण अभियान चलाया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे इस विशेष अभियान के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत हमीरपुर जनपद में 31 जनवरी को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया। जिले के सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहे और नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन व आपत्तियों से जुड़े प्रपत्र स्वीकार किए गए। अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटि थी, उन्हें सुधार कराने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने अभियान का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आम नागरिकों से भी मतदान सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। प्रशासन की ओर से लोगों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 और ECI से जुड़े पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन करने की जानकारी दी गई। यह अभियान 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए जारी रहेगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन